STORYMIRROR

Amar Pratap

Abstract Fantasy Inspirational

4  

Amar Pratap

Abstract Fantasy Inspirational

"मेरी जिंदगी एक खुली किताब है"

"मेरी जिंदगी एक खुली किताब है"

1 min
888

मेरी जिंदगी एक खुली किताब 


संजो कर रखें इसमें सारे ख्वाब हैं,

कुछ कहे तो कुछ अनकहे से हैं,

इसमें कई सारे अल्फाज़ हैं।


मेरी जिंदगी एक खुली किताब है।।


कुछ खाली से पन्ने हैं, 

तो किसी में कहीं रंगीन सा ख़्वाब है।

कभी दुःख के छाए बादल हैं,

तो कभी सुख की बरसात है।।


मेरी जिंदगी एक खुली किताब है।।


भागदौड़ सी जिंदगी ,

खुशियां हो या रंजो ग़म, 

या किसी की मतलब परस्ती,

पन्ना दर पन्ने का रखा हिसाब है।


मेरी जिंदगी एक खुली किताब है।।


हालातों ने आजमाया है, 

तो कभी गैरों ने अपनाया है।

तो कहीं अपनों ने गैर बनाया है,

उन्हें फिर भी दिल में बसाया है।।


यह तो बीते दशकों का हिसाब है ,

जिंदगी के हर पन्ने पर संजोया ख़्वाब है।


मेरी जिंदगी एक खुली किताब है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract