मेरी हमसफर *कंचन*
मेरी हमसफर *कंचन*
तू स्वर्णलता, तूं कनकलता
तुम में सारा आभूषण है,
मेरी आभूषण तुम हो प्रिय
नाम तुम्हारा कंचन है
तुम मिली मुझे सौभाग्य मेरा
कितना प्यारा स्पंदन है
मेरी आभूषण तुम हो प्रिय
नाम तुम्हारा कंचन है
सोना, चांदी,हीरे मोती
सबसे महंगा प्यार तेरा
ए प्रेम हमेशा बनी रहे
हर पल तेरा अभिनंदन है
मेरी आभूषण तुम हो प्रिय
नाम तुम्हारा कंचन है
तुम में मेरी दुनिया है
तुम में है सारा जहाँ
और तुममें ही वह कुंदन है
मेरी आभूषण तुम हो प्रिय
नाम तुम्हारा कंचन है
सात जन्म तेरे साथ रहूं
जनमोजन्म का बंधन है
मेरी आभूषण तुम हो प्रिय
नाम तुम्हारा कंचन है।
हर पल तेरा अभिनंदन है।
मेरे हमसफ़र,हमदम मेरे
तुझसे ही मेरा जीवन है
मेरी आभूषण तुम हो प्रिय
नाम तुम्हारा कंचन है।

