STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Inspirational

4  

GOPAL RAM DANSENA

Inspirational

मेरे सपने part-1

मेरे सपने part-1

1 min
211


मेरे सपने बेहतर कल के लिए

भारत के भविष्य उज्वल के लिए


एक मजदूर के मेहनत का इतना दाम

कि कर सके आवश्कता का इन्तजाम


एक किसान अपना फसल उपजाकर

फांसी न चढ़े मौत को गले लगा कर


उनके बीमारी और मुनियां के शादी में

कभी अन्न न बेचे बिचौलिए को आधी में


उनके मेहनत का मैं हिसाब पूरा दाम दे दूं

उनके जीवन की हर खुशी तमाम दे दु


बेघर बेसहारा जो सोते फुटपाथ पर

बेबसी लिखा कर नहीं आया माथ पर


उन्हें काम उनके खुद का मकान दे दूं

भीख ना मांगें खोया आत्म सम्मान दे दूं


देश सेवा में जीवन निर्वाह करते जो ज़न

सुखमय जीवन के लायक हो उनका वेतन


ताकि भ्रस्टाचार कर लालच न दिखाए

प्रसन्नता से वो हर ज़न कार्य को निपटाए


कानून और काम में कोई भेद न दिखे

ईमान और परोपकार को हर शख्स सीखे


नेता परोपकारी रहें,दुराचारी न कोई दुष्ट रहें

जनता और जनतंत्र से हर कोई संतुष्ट रहें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational