STORYMIRROR

Vishnu Charag

Inspirational

4  

Vishnu Charag

Inspirational

मेरे लिए भगवान वही है

मेरे लिए भगवान वही है

1 min
55

भूतल पर मुझको जन्म दिया,

मुझे जन्म से सुंदर कर्म दिए।

मां मेरी क्या कुछ नहीं है,

मेरे लिए भगवान वही है।।


इस दुनियां का ज्ञान दिया है,

पहचान भी दी मुझे नाम दिया है।

प्रथम गुरु बन साथ खड़ी है,

मेरे लिए भगवान वही है।।


माता जैसा नहीं जगत में,

कोई अन्य हितेषी मेरा।

हर दुःख में मेरे साथ वही है,

मेरे लिए भगवान वही है।।


सिखलाई है जग की रीति,

सभी से आदर सभी से प्रीति।

जग झूँठा एक सच वही है,

मेरे लिए भगवान वही है।।


माँ की ममता प्रेम पिता का,

दोंनो का है अद्भुत रिश्ता।

इन रिश्तों का मोल नहीं है,

मेरे लिए भगवान वही है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational