मेरा देश
मेरा देश
मेरी माटी मेरा देश
सुन्दर प्यारा अपना देश
देव, साधुसंतो की पवित्र भूमि जो
सोने की चिड़ियां कहलाता देश
मेरी माटी मेरा देश, सुंदर प्यारा अपना देश।।
कर्मभूमि जो देशभक्तों की
सजा शौर्य, त्याग-बलिदान से अपना देश
रूकने वाला नही है बंधु
नई उम्मीद की किरण है भारत देश
मेरी माटी मेरा देश, सुंदर प्यारा अपना देश।।
आज अटल प्रतिज्ञा हम भी करते
कभी न, धर्म-जाति में करेगें भेद
सदा उचित मान-सम्मान देंगे सभी जन को
चले प्रेमभाव से अपना देश
मेरी माटी मेरा देश, सुन्दर प्यारा अपना देश।।
ऊज्र है किसी को तो सामने आएं
रूकेगा नही अब भारतदेश
सुन्दर लोकतंत्र का एक उच्च उदाहरण
पेश कर रहा अपना देश
मेरी माटी मेरा देश, सुंदर प्यारा अपना देश।।
नया युग ये नया भारत है
जहां, नई तकनीकी का रोज़ समावेश
परिवर्तन हम स्वीकार है करते
बढ़ता विश्वगुरू की राह अपना देश
मेरी माटी मेरा देश, सुंदर प्यारा अपना देश।।
