STORYMIRROR

Ranjana Jaiswal

Children

4  

Ranjana Jaiswal

Children

मेरा डर

मेरा डर

1 min
242

खिलौनों से खेलता बहुत कम है

मेरा बेटा 

तोड़ -फोड़ ज्यादा करता है 


तोड़ता है पहले फिर 

जोड़ता है कुछ को कुछ से 

औरत के धड़ पर आदमी का सिर 

रख देता है कभी 


कभी 

आदमी को बना देता है जानवर 

अपने इस खेल में 

पुरूष के धड़ पर लकड़बग्घे का सिर रखकर  

और खूब हँसता है मेरा बेटा 


देखकर 

ईश्वर के सिर पर कम्प्यूटर 

और मैं

डर जाती हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children