STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

3  

Sunil Kumar

Inspirational

मैं नारी हूं

मैं नारी हूं

1 min
143

न मैं अबला न बेचारी हूं

मैं शक्ति स्वरूपा नारी हूं,

मां-बहन-बेटी- बहू

रूप अनेक धारी हूं,

मैं शक्ति स्वरूपा नारी हूं।

बाबुल की अपने मैं राजकुमारी

प्रीतम को अति प्यारी हूं

मैं शक्ति स्वरूपा नारी हूं।

खुशियों पर अपनों के

सब कुछ अपना वारी हूं

मैं शक्ति स्वरूपा नारी हूं।

विपदाओं से लड़ी हमेशा

कभी न हिम्मत हारी हूं

आज नहीं आदिकाल से

दुष्टों को संहारी हूं

मैं शक्ति स्वरूपा नारी हूं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational