STORYMIRROR

Shivam Rao

Inspirational

4  

Shivam Rao

Inspirational

मैं भारतीय हूँ

मैं भारतीय हूँ

1 min
328

मैं तो हिंदू का बेटा हूं

मैं मंदिर में सर झुकाता हूं

हर मस्जिद को  मैं 

भी चूमते जाता हूँ


मैं तो गुरुद्वारे में भी

सर झुकाता हूं

और चर्च में भी

प्रार्थना करने जाता हूँ

इसलिए तो मैं भारतीय कहलाता हूं


मैं तो हिंदू का बेटा हूं

मैं तो रामनवमी बनाता हूं

पर ईद में मैं सिवैया भी खाता हूं

मैं ही गुरु गोविंद दास जयंती बनाता हूं


हां यह भी झूठ नहीं कि मैं

क्रिसमस में सैंटा क्लॉस बनना चाहता हूं

इसलिए तो मैं भारतीय कहलाता हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational