STORYMIRROR

सुरभि शर्मा

Abstract

4  

सुरभि शर्मा

Abstract

मास्क सेनिटाइजर जरूरी है सनम

मास्क सेनिटाइजर जरूरी है सनम

1 min
254

जिन्दा रहने के लिए सबकी कसम

मास्क, सेनिटाइजर, अब 

जरूरी है सनम - 2


कोरोना ने ये क्या गम दिया 

सबको घरों में कैद किया 

कि हर रिश्ते से बेगाना किया 

कोरोना तेरे कहर से बड़ा ही बुरा हाल है 

कब विदा होगा दुनिया से तू 

न होश है, न ख्याल है।

मास्क, सेनिटाइजर अब जरूरी है सनम-2


मेरी आँखों में जले अब तेरे लिए बद्दुआ के दीये 

कितनी बैचेन हूँ मैं अब घर से निकलने के लिए।

मेरे बिछड़े हुए शॉपिंग मॉल तू जो एक बार मिले 

चैन आ जाए मुझे, जो तेरा दीदार मिले 

मसीहा मेरे दुआ दे हमें 

करें अब क्या बता दे हमें 

कोई रास्ता दिखा दे हमें 

इस कहर से छुटकारा दिला दे हमें।


आआआआआ….आ

इस दर्द की दवा दे हमें 

कहीं ना अब सुकून है

कहीं ना अब करार है

मिलेगा छुटकारा कोरोना से 

मुझे तो मेरे रब पे ऐतबार है|

मास्क, सेनिटाइजर अब जरूरी है सनम-2


जिन्दा रहने के लिए सबकी कसम 

मास्क, सेनिटाइजर अब जरूरी है सनम-2

फिल्म - सिर्फ तुम 

धुन - जिन्दा रहने के लिए तेरी कसम।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract