STORYMIRROR

Babita Kushwaha

Inspirational

3  

Babita Kushwaha

Inspirational

माँ

माँ

1 min
12.4K

माँ शब्द में सम्पूर्ण सृष्टि का निवास है,

माँ संवेदना है, भावना है, एहसास है,

माँ शब्द में आत्मीयता एवं मिठास है।


माँ के आँचल में सम्पूर्ण संसार है,

माँ प्रेम, करुणा और ममता का पर्याय है,

माँ धरती पर जीवन का आधार है।


माँ शब्द मे सारी दुनिया बसती है,

माँ खून से सिंच कर संतान को पैदा करती है,

माँ जीना सिखाती है, दुनिया मे बैखोफ रहना सिखाती है।


माँ एक भाव है मातृत्व का, वात्सल्य का, त्याग का,

माँ प्राण है, माँ शक्ति है, माँ ऊर्जा है,माँ भक्ति है,

माँ प्रतीक है शौर्य का, निःस्वार्थ प्रेम का।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational