STORYMIRROR

Amit Kumar

Inspirational

4  

Amit Kumar

Inspirational

माँ तो भगवान होती है

माँ तो भगवान होती है

1 min
357

मां तो भगवान होती है ,

तभी तो इंसान में भी जान होती है।

लग जाती है चोट जब इंसान को तो सबसे पहले

जुबान पर नाम मां की होती है।

माँ तो भगवान होती है।।

माँ वो है जिसने इस संसार को बनाया

अपनी ममता की छांव देकर इस संसार को चलना सिखाया

लोग तो भूल जाते हैं उस माँ के ममतामई छांव को

पर माँ ने तो है, दुःख सहकर भी संसार को गिरकर उठना है सिखाया।।

माँ तो भगवान होती है !!

बच्चे को अगर लगती है चोट तो, माँ की आह निकलती है।

हर गिरते आँसू से माँ बच्चे का हर घाव पोंछती है।।

खुद के अंदर आंसू और दुःख को दबाए माँ हर सुख है बच्चे पर लुटाती।।

ऐसी दयामयी तो एक माँ ही होती है।

माँ तो भगवान होती है।

वो जो करुणा और प्रेम का सागर होती है,

वो केवल माँ ही होती है,

भगवान भी जिसके सामने है शीस नवाते

ऐसी पूजनीय तो केवल और केवल माँ ही होती है।

माँ तो भगवान होती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational