STORYMIRROR

Krishna Bansal

Abstract Classics Inspirational

4  

Krishna Bansal

Abstract Classics Inspirational

मां,बेटी और नातिन

मां,बेटी और नातिन

1 min
388

बहुत पुरानी एल्बम के 

पन्ने उलटते पलटते 

फिर वही फोटो 

अचानक हाथ लगी 

जो एक बार बीस वर्ष 

पूर्व लगी थी।


तब ऐसा लगा था 

फोटो मेरी नहीं 

मेरी बेटी की थी।

 

आज फिर वही फोटो 

हाथ लग गई 

फोटो को शीशे के सामने रखा 

बीस वर्ष की युवती अल्हड़,

जवान, सुन्दर,सलोनी।

स्वयं का अक्स भी देखा 

वही नैन नक्श

वही चौड़ा माथा

वही बड़ी काली आंखें 

गुलाबी गाल

तीखी नाक।


फर्क इतना था

बाल सफेद हो गए थे 

आंखों के नीचे काले दायरे थे

माथे पर झुर्रियां

गाल कुम्लाह गए थे

देह ढीली पड़ गई थी।


ऐसा लगा 

फोटो मेरी नहीं 

मेरी नातिन की थी।


मां- बेटी- नातिन का सफर 

एक लंबी यात्रा 

सालों साल की यात्रा। 


लग रहा था 

नातिन मेरा ही 

स्वरूप ले कर पैदा हुई थी।

स्वरूप ही नहीं 

मैं देखती थी

स्वभाव भी मेरे जैसा 

लेकर पैदा हुई है

वही आदतें,वही बोल

पढ़ने में तेज़

वही पसन्द, वही नापसंद

वही चाल,वही आवाज़।


जीवन की धारा 

ऐसे ही बहती रहती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract