STORYMIRROR

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Inspirational Thriller

4  

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Inspirational Thriller

माखन चोर

माखन चोर

1 min
198

ग्वाल बाल संग गोकुल में

गाय चराये नंदलाला


हाव भाव अरु रंग ढंग से

हुई बावरी बृजबाला.. 


खेल-कूद संग नाचे गायें

संग मे भोज भी खायें..


सखा संग करें माखन चोरी

गोकुल गलियों में वो मोरी..


कुछ खाए कुछ मुख लपिटाये

लालन माखन मिलजुल खाये..


गोपियों को प्रभु छेड़ डराते 

मटकी फोड़ते चीर चुराते..


कभी रूठते कभी मनाते 

गोपियों संग में रास रचाते.. 


सब हृदय के कान्हा वासी 

कृष्ण प्रेम में हुए सन्यासी.. 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational