STORYMIRROR

Vinod kumar Jogi

Inspirational

3  

Vinod kumar Jogi

Inspirational

लक्ष्य

लक्ष्य

1 min
242

नित आगे बढ़ो साथी,

कभी नहीं रूको साथी,

लक्ष्य हृदय में लिए,

नित्य कर्म कीजिए।

     सपने न देखो बस,

     रखो मन निज वश,

     पाने उसे पुरजोर,

     कोशिश भी कीजिए।

दिन रात ध्यान रहे,

स्वेद नद सा हो बहे,

लक्ष्य प्राप्ति को जी सदा,

पूर्ण वक्त दीजिए।

     लक्ष्य एक साधकर,

     निज सुख त्याग कर,

     रुचिकर राह चुन,

     समर्पण दीजिए।

मन में जुनून रहे,

हर हाल मिले कहें,

जीवन सधे इसी से,

बात मान लीजिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational