STORYMIRROR

Poetic Pandeyz

Abstract Others

3  

Poetic Pandeyz

Abstract Others

लिखने वाले लोग

लिखने वाले लोग

1 min
229

बुरा लगता है मुझे 

यह सोच कर 

कि उसे मेरी कविताएं अच्छी नहीं लगती,

शायद क्योंकि 

नहीं लगती हैं उसे कविताएं अच्छी,

उसे नहीं लगते हैं अच्छे 

खोए हुए लोग और 

दूसरी दुनिया में जागे हुए लोग, 

लिखने वाले कविताएं, 

लिखने वाले लोग।


लेकिन उसे अच्छा लगता हूं मैं, 

अच्छी कविताएं लिखने के लिए नहीं 

मैं अच्छा लगता हूं उसे 

क्योंकि मैं लिखता हूं उस पर,

मैं सोचता हूं उसके बारे में,

मैं खोया रहता हूं उसके ख्यालों में।

क्योंकि मेरे आठ पहर में 

एक पहर उसके नाम है,

क्योंकि मेरी जिंदगी का 

एक हिस्सा उसका है 

और क्योंकि मैं उसका हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract