STORYMIRROR

Poetic Pandeyz

Abstract

4  

Poetic Pandeyz

Abstract

नेता

नेता

1 min
735

लोग मेरी बातें सुनते हैं 

मैं असहमत को भी सहमत कर देता हूं 

मुझमें है एक गजब का तेज 

मेरी पंक्तियों को लोग दोहराया करते हैं 


लेकिन मैं नेता नहीं बन सकता,

कोई मुझे नेताजी नहीं कह सकता 

क्योंकि मुझ में उतनी हिम्मत नहीं,


क्योंकि मैं थोड़ा मतलबी हूं,

क्योंकि मैं नहीं छोड़ सकता 

मेरी उच्च श्रेणी की नौकरी,

क्योंकि नहीं त्याग सकता हूं जीवन,


क्योंकि मैं नहीं त्याग सकता कुछ भी,

क्योंकि मैं सुभाष चंद्र बोस नहीं 

क्योंकि मैं नेताजी नहीं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract