लघु विश्व है यह इंडिया,भारत महान है
लघु विश्व है यह इंडिया,भारत महान है
मेरी आन, मेरी बान है, ये मेरी शान है ।
दिल है, जिगर है ,सांस है,यह मेरी जान है ।।
लघु विश्व है यह इंडिया , भारत महान है....
कतरा हर एक खून का, भारत के नाम है ।।
एकजुट रखता है हमको, वह संविधान है।।
लघु विश्व है यह इंडिया , भारत महान है....
संसार के गुरू होने का ,भारत को ज्ञान है ।
बुद्ध की कर्मभूमि है , देवों का स्थान है ।।।
लघु विश्व है यह इंडिया , भारत महान है....
हम आरती सुनते , शबद सुनते अजान हैं ।।
यह वाहेगुरु, अल्लाह, यीशू मेरा राम है ।।।
लघु विश्व है यह इंडिया , भारत महान है....
जहाँ भगवान से भी ऊँचा, गुरु का स्थान है ।।
दुश्मन भी आके द्वार पर, पाता सम्मान है ।।।
लघु विश्व है यह इंडिया , भारत महान है....
अनेकता में एकता, इसकी पहचान है ।
आप पूछते हैं फिर भी, क्यों भारत महान है ?
लघु विश्व है यह इंडिया , भारत महान है....
शहीदों की शहादत का, यह झंडा निशान है ।।
"उल्लास" तिरंगे की भी अपनी ही शान है ।।।
लघु विश्व है यह इंडिया , भारत महान है....
