क्योंकि अपने तो अपने होते है।
क्योंकि अपने तो अपने होते है।
जिंदगी के पन्नों में कहीं खो ना जाना
अपनों से कहीं दूर हो ना जाना
क्योंकि अपने तो अपने होते हैं
अपनों को कहीं भूल ना जाना।
सुख में तो हर कोई पास आएगा
पर दुख में अपना ही साथ निभाएगा
क्योंकि अपने तो अपने होते हैं
अपनों को कही भूल ना जाना।
बहुत कुछ तुम्हारे पास होगा
पर अगर अपना साथ ना होगा
तब वो सब भी कुछ काम ना आएगा
अंत मे सब कुछ यही रह जाएगा।
इसीलिए तो कहा है कि
क्योंकि अपने तो अपने होते हैं
अपनों को कही भूल ना जाना।

