STORYMIRROR

Sumit Arora

Inspirational

3  

Sumit Arora

Inspirational

लक्ष्य

लक्ष्य

1 min
319

सपनों की दुनिया मे खो ना जाना

अपने लक्ष्य से दूर हो ना जाना।


राहों में मुश्किलें बहुत आएगी

ये दुनिया बहुत सताएगी।

पर तुम अपने लक्ष्य से भटक ना जाना

सपनों की दुनिया मे खो ना जाना

अपने लक्ष्य से दूर हो ना जाना।


हो सकता है कि तुम्हें डर लगे।

हो सकता है कि मंजिल दूर लगे।


पर तुम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाना

सपनों की दुनिया मे खो ना जाना

अपने लक्ष्य से दूर हो ना जाना।


एक पल ऐसा आएगा, जब साहस बढ जाएगा ।

लक्ष्य पूरा होता नजर आएगा ।

पर तुम ज्यादा जोश मे होश ना खो देना ।

लक्ष्य को पूरा करे बिना हिम्मत ना हारना।

सपनो की दुनिया मे खो ना जाना ।

अपने लक्ष्य से दूर हो ना जाना ।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational