STORYMIRROR

Sumit Arora

Inspirational

3  

Sumit Arora

Inspirational

मेरा भारत

मेरा भारत

1 min
315

पैदा हुआ हूँ उस देश की मिट्टी मे,

जिस देश का नाम भारत है ।


गोरे काले का यहा भेद नही ।

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई, सबका मेल यही ।


होती है ज़ीरो की खोज जहाँ।

वही से शुरू होती है,

मेरे भारत की गाथा यहाँ।


रामजी का वास यहा ।

सीता जी का साथ यहा ।।


गोरो को भी जिसने आदर दिया

ऐसा भारत देश ओर कहा ।।


1857 की जंग यहा ।

पानीपत की लड़ाई यहा ।

अमर प्रेम कहानी का ताजमहल यहा ।

मेरे भारत देश जैसा दुनिया मे कहा ।।


1947 की आजादी का इतिहास रचाया गया।

तिरंगे को इसकी शान बनाया गया।


डा• ए पी जे कलाम जी जैसे वैज्ञानिको ने देश को आगे बढ़ाया ।

ऐसा देश है मेरा भारत ।

जिसने दुनिया तो छोड़ो, अंतरिक्ष मे भी अपना नाम कमाया ।।


ऐसा देश है मेरा भारत ।

जिसे वीरो के द्वारा रचाया गया ।

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, अनेकता की एकता से इसे सजाया गया ।


गांधी, अंबेडकर, भगतसिंह जैसे वीरो द्वारा इस देश को आगे बढ़ाया गया ।

सोने की चिड़िया इसको बनाया गया ।

अब

मिलकर सबको आगे बढ़ाना है ।

हमारे भारत को दुनिया मे नम्बर एक बनाना है ।।


बहुत कुछ है मेरे भारत की गाथा मे।

पर अभी यही तक ही बताता हूँ ।

अगली बार ओर बाते मेरे भारत की सुनाता हूँ ।


भारत माता की जय ।

वंदे मातरम ।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational