STORYMIRROR

Ruchika Rai

Inspirational

4  

Ruchika Rai

Inspirational

कोशिश

कोशिश

1 min
689


कोशिशें ही हमें लक्ष्य तक पहुँचाती हैं,

राह के रोड़े तो अक्सर ही डिगाती हैं,

अनवरत अनथक प्रयास करते रहे,

देखें सफलता फिर कदम चूम जाती है।


सपनों के महल बनाकर ही नही कुछ होगा,

जो भी होगा उसपर अमल करके ही होगा,

लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने के लिए,

अनवरत जो प्रयास करेगा वही सफल होगा।


संघर्षों से तपकर ही कुंदन निखरता है,

गिरने वाला ही अक्सर सम्भल कर चलता है,

अगर मन में संकल्प और दृढ़ निश्चय होगा,

देखना जीवन में सफल उसका हर कदम होगा।


निज अनुभव से जो लाभ उठाते हैं,

राह के शूल को देख कदम बढ़ाते हैं,

फूल भरे हर पथ उसको मिलेगी,

राह में खड़ा उसको सदा जय मिलेगा।


बस हारकर थककर बैठना नही है,

शरीर हार जाए मनोबल हारना नही है,

देखना फिर मंजिल तक जाने को रास्ते मिलेंगे,

मंजिल भी मिलेगी और खुशियों से दामन भरेंगे।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational