Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

VIPIN KUMAR TYAGI

Tragedy

4  

VIPIN KUMAR TYAGI

Tragedy

कोरोना ने सम्पूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया

कोरोना ने सम्पूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया

1 min
23K


कोरोना ने समस्त विश्व पर अपना कहर बरपाया,

सम्पूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया,


करोड़ों लोगों को लॉक डाउन को मजबूर किया,

लाखों लोगों को काल का ग्रास बना दिया,


समस्त विश्व के उद्योग धंधों पर ताला लगा दिया,

समस्त विश्व के बाजारों को बंद करा दिया,


लोगों को घरों के अंदर बंद कर दिया,

आवागमन के सभी साधनों को बन्द कर दिया,


उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति बन्द हो गई,

उद्योग धंधों के मजदूर भी जाने से उद्योग धंधों को बंद करा दिया,


बाजारों की समस्त बिक्री बन्द हो गई,

कोरोना ने अर्थव्यवस्था को धराशाई कर दिया,


आज सम्पूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई,

भारत की अर्थव्यवस्था को भी बर्बाद कर दिया,


उद्योग धंधों के बंद होने से करोड़ों मजदूर सड़क पर आ गए,

मजदूरों के भूखे रहने की नौबत को ला दिया,


समस्त विश्व में बेरोजगारी को बढ़ा दिया,

बेरोजगारों की आशाओं पर पानी फिरा दिया,


विकास दर को बहुत नीचे ला दिया,

सभी को सोचने को विवश कर दिया,


कोरोना ने समस्त विश्व पर अपना कहर बरपाया,

समस्त विश्व की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy