कोरोना को भगायेंगे
कोरोना को भगायेंगे
हम सब मिलकर देश से
कारोना वायरस भगायेंगे।
कोरोना को भगाना लक्ष्य
हमारा आगे बढते जायेंगे।
लॉक डाउन हो गया देश
हमारा आवो उसे निभाये हम।
जो भूखे प्यासे भाई बहन है
उनको आज संभाले हम।
खुद के घर में रहो
सोशल डिस्टेंस रखो।
सोशल डीस्टेंस के
बल पर भारत नया बनायेंगे।
हर भारतवासी के दिल में
मानवता का दीप जलायेंगे।
मकसद हमारा एक जुट
होकर सोशल डिस्टेंस रखना है।
डाँटना पुलिस कर्मचारी का,
हमें प्रोटेक्ट करना है।
जो भी खिदमत हो सकती
फर्ज है अपना करना।
हम भारतवासी किसी से कम नहीं
दुनिया को दिखलाना है।
जात पात का भेद मिटाकर
सबको एक साथ लड़ना है।
ऊँच नीच की दीवारों को
तोड़कर आगे जाना है।
अपने आप घर में बन्द रहो
धर्म हमारा लोगों तक पहुँचाना है।
बिना रंगरूप के इस दुश्मन को
जग भरसे उखाड़ फैंकना है।
