STORYMIRROR

Sanjana Porwal

Inspirational

4  

Sanjana Porwal

Inspirational

कलम

कलम

1 min
295

कलम कभी दुश्मन का वार लिखती है

कलम कभी दोस्तों का प्यार लिखती है


कलम कभी सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती है

कलम कभी अच्छे कार्य की सराहना करती है


कलम कभी दुख की बौछार करती है

कलम कभी सुख का पैगाम लाती है


कलम कभी किसी का इंतजार लिखती है

कलम कभी किसी की जुदाई का एहसास लिखती हैं


कलम सबके जज्बात लिखती है

कलम 'बेजान 'होकर भी बहुत 'खास' होती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational