STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract Inspirational

किताब - (थीम-1)

किताब - (थीम-1)

1 min
292

जग में विविध जानकारियों के,

उपलब्ध स्रोत तो हैं बेहिसाब।

इन सब ही उपलब्ध स्रोतों में से,

किताब सदा ही रही है लाजवाब।


जीवन के हर क्षेत्र से संबद्ध विषय,

के लिए उपलब्ध है हमको किताब।

भेदभाव रहित सबको सम भाव से,

ज्ञान उपलब्ध करवाती है हर किताब।


जग में विविध जानकारियों के,

उपलब्ध स्रोत तो हैं बेहिसाब।

इन सब ही उपलब्ध स्रोतों में से,

किताब सदा ही रही है लाजवाब।


हर समय हर जगह हर एक के ही,

साथ इच्छानुसार है हो सकती किताब।

आदि से वर्तमान समय की हर रंग संग,

अभीष्ट ज्ञान पा सकते हैं हम सब जनाब।


जग में विविध जानकारियों के,

उपलब्ध स्रोत तो हैं बेहिसाब।

इन सब ही उपलब्ध स्रोतों में से,

किताब सदा ही रही है लाजवाब।


सशक्त उत्कृष्ट सुलभ स्रोत ज्ञान का,

भौतिक व डिजिटल रूप में किताब।

जगत जलधि असीम में जलयान सी,

हमारे जीवन को सार्थक बनाती किताब।


जग में विविध जानकारियों के,

उपलब्ध स्रोत तो हैं बेहिसाब।

इन सब ही उपलब्ध स्रोतों में से,

किताब सदा ही रही है लाजवाब।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract