STORYMIRROR

Gaurav Shrivastav

Inspirational

3  

Gaurav Shrivastav

Inspirational

ख्वाहिश

ख्वाहिश

1 min
163

ख्वाहिश है कि छू लूँ आसमान को,

देश को बचा लूँ हर एक बुराई से,

दे दूँ खुशी हर एक इंसान को,

ख्वाहिश है कि छू लूँ आसमान को।


बच्चे समझ के कोई अनदेखा ना करे,

समस्या ख़त्म कर दूँ हर एक इंसान की,

ताकत बस यही नहीं दे दूँ हर सुख इंसान को,

ख्वाहिश है कि छू लूँ आसमान को।


जिंदगी आसान कर दूँ हर एक गरीब की,

शांति दिला दूँ हर एक अमीर को,

बराबर कर दूँ हर एक जाति और धर्म को,

ख्वाहिश है कि छू लूँ आसमान को।


आतंक नष्ट कर दूँ मुक्ति दे दुूँ आतंकवाद को,

बुद्धि दे दूँ हर जड़बुद्धि हैवान को,

मिल के भगवान से अच्छा बना दूँ सारे जहान को,

ख्वाहिश है कि छू लूँ आसमान को।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational