STORYMIRROR

Santosh Kumar Verma

Inspirational

2  

Santosh Kumar Verma

Inspirational

खुशहाल बारिश

खुशहाल बारिश

1 min
297

घुमर घुमर कर बादल छाए

कालिमा से घिरी चारों दिशाएं

आसमां में दामिनी की रेखा दौड़ी

बच्चों को लगा ये तस्वीर किसने खींची?


रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई

फिर अचानक कड़ाके की आवाज़ आई

भीगते-खेलते बच्चे सब भागे घरों की ओर

किसानों के चेहरे पर मुस्कान छाई।


मरते पौधे में जान आ गई

खेतों से विरानी दूर हो गई

धन्यवाद हो इन्द्रदेव का जिसने

सूखा होने से खेतों को बचाई।


दूर-दूर तक हरियाली छाई

धान, गन्ना, मक्का तिलहन उग आई

राज्य से देश और विदेश में निर्यात हुआ

इस तरह एक गाँव विदेश में भी विख्यात हुआ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational