खुश रहो
खुश रहो
छोटी सी है ज़िन्दगी हर बात में खुश रहो
दुनिया में रुलाने वालों की कोई कमी नहीं
अपनी जिंदगी से खुश रहो
रिटर्न टिकट तो कंफर्म है उम्र के हर दौर में खुश रहो
छोटी सी है ज़िन्दगी हर बात में खुश रहो
कई लोग अपने इरादों से अपने रिश्तों को खो देते हैं
जिंदगी में चाहे सब कुछ लुटाना ही क्यों ना पड़े
मगर अपने नेक इरादों में खुश रहो
मुस्कुराना ही सब कुछ नहीं होता कभी कभी रोने में भी खुश रहो
छोटी सी है ज़िन्दगी हर बात में खुश रहो
अगर किसी को आपसे रूठने की आदत है तो
उसको मनाने की चाहत में खुश रहो
छोटी सी है जिंदगी हर हाल में खुश रहो
छोटी सी है जिंदगी हर जज्बात में खुश रहो
छोटी सी है ज़िन्दगी हर बात में खुश रहो।
