एक धधकती चिंगारी हूं मैं
एक धधकती चिंगारी हूं मैं
लाचार नहीं मजबूर नहीं
एक धधकती चिंगारी हूं मैं
एक नारी का आन हूं मैं,
ऊंची उड़ान भरने वाला तूफान हूं मैं
बादलों की छांव में भटकती हूं मैं,
बुराई की आखो मे खटकती हू मैं
बुराई के लिए घातक बीमारी हूं मैं,
लाचार नहीं मजबूर नहीं
एक धधकती चिंगारी हूं मैं।
