खुदसे प्यार करें
खुदसे प्यार करें
चाहे कोई भी तुमसे दूर जाये,
उसकी ना परवाह करें !
दे खुदको प्राथमिकता
पहले चिंता अपनी पहले स्वयं करें !
किसी के पीछे ना भागे ना
उसको सीमा भूल जाने की छूट दे !
दे इज़्ज़त आपको और
आपके फैसले का सम्मान करें !
मौसम की तरह ना बदले और ना
आपके बूरे वक़्त में हाथ छोड़कर चला जाये !
रिश्तो में ना उलझे निकले वो
हल जिससे जो उलझा हैं वो सुलझे !
मान आपका हर जगह हो आपकी बातों को भी
माने लोग ऐसा आपका व्यक्तित्व हो !
दूसरे से पहले अपने बारे में सोचे,
ख्यालात अपने दूसरों के प्रति अच्छे रखे !
जो ना दे महत्वता वहाँ ना रुके
बेवजह किसी के आगे ना झुके !
अपनी भावनाओं को संभाल के रखे कोई ना
उठाले फायदा इसका भी ख्याल रखे !
भावनाओं में ना बहे बातें सबके समक्ष खुलकर कहे !
बनाले अपने को इतना
प्रभावशाली के आपके बिना कोई ना रहें !
बाते सारे आपसे हर कोई कहे,
बिछड़ने अगर आपके हर
किसी के अश्रु बंदी दो से बहे !
जो करना कद्र आपकी
उससे कभी ना इज़हार करें !
कद्र करें अपनी अपने पर विश्वास करें,
और खुद से प्यार करें !
