STORYMIRROR

Yogesh Suhagwati Goyal

Inspirational

4  

Yogesh Suhagwati Goyal

Inspirational

खुद को अपनी पसंद बनाओ

खुद को अपनी पसंद बनाओ

1 min
1.0K

लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहने के लिये

खुद को हर पल प्रोत्साहित करना होगा

अपने आपको प्रेरित रखना एक चुनौती है

‘योगी’ सच्चाई को स्वीकार करना होगा


गर दूसरे इंसान बहुत कुछ कर सकते है

आप स्वयं भी कितना कुछ कर सकते है

खुद के प्रति आप हमेशा आश्वस्त रहिये

हर स्थिति में अपने मन पर काबू रखिये


अपने आपको समय दीजिये और पढ़िये

समझिये ज्यादा और फैसले कम करिये

अपेक्षा कम और खुद पर यकीन करिये

चिंता कम, खुद को सकारात्मक रखिये


अपना लक्ष्य लेकर, उसकी भूख जगाओ

परिश्रम एवं समर्पण से भूख को भगाओ

हर दिन, कदम दर कदम, आगे बढ़ाओ

दूसरे नहीं, खुद को अपनी पसंद बनाओ 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational