STORYMIRROR

unkita r

Romance

3  

unkita r

Romance

खो जाने को दिल करता है

खो जाने को दिल करता है

1 min
343

मुझे पागल बोलता है वो खुद मज़ाक करता रहता है

कभी प्यार करता है तो कभी गुस्सा करता रहता है।


कभी समझ आता है तो कभी बिलकुल समझ नहीं आता

ये हर दर्द को अपने झूठी हँसी से इस कदर है छुपाता।


कहता है रोज़ मिलते रहेंगे पर हर वक़्त बात नहीं करेंगे

अँधेरे में चुप बैठे कुछ पल बस तारे ही गिनते रहेंगे।


उसकी चुप्पी देख कर आज कुछ अजीब सा लगा मुझे

हर पल मज़ाक करने वाले ने आज ताना भी नहीं मारा मुझे।


उसकी नशीली आँखों में हर पल खो जाने को दिल करता है

वो आस पास ना हो तो ग़ालिब मर ही जाने को दिल करता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance