STORYMIRROR

Shyam Kunvar Bharti

Inspirational

3  

Shyam Kunvar Bharti

Inspirational

ख़ुदा राम देख लो

ख़ुदा राम देख लो

1 min
222


लहरा रहा परचम दुनिया जहान देख लो

सर झुका रहे सारे भारत महान देख लो

सालों लगे जंग हमने अब साफ किया

चमक रहा भाल भारत बिहान देख लो

देकर धमकी दुश्मन कोई बच ना पाएगा

किया कितने काम दुश्मनों तमाम देख लो

हो रही हरियाली हर तरफ अब देश में

रक्षा और विकास दिया अंजाम देख लो

है कई गद्दार भी देश में कोई बात नहीं

बना दिया है उनका भी हजाम देख लो

सिमट रही गरीबी बेरोज़गारी महँगाई अब

रहेगा न कोई भूखा प्यासा आवाम देख लो

आतंक अलगाव उग्रवाद नाम मिटने लगा

लगा रहे नारा जय हिंद सुबहो शाम देख लो

जाग रही देश भक्ति एक दूजे दोस्ती चमन 

बसते दिलो सबके अब ख़ुदा राम देख लो

सफाई पढ़ाई लिखाई कमाई खूब हो रही

हर हिन्दुस्तानी होता सारा इंतज़ाम देख लो

डाल चिड़िया सोना बैठे बहे दूध की नदिया

भारती करता खासो आम सलाम देख लो

  



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational