STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

कह रहा है आइना

कह रहा है आइना

1 min
248

कह रहा है आइना

कि मैं सिर्फ चेहरा देखने की चीज नहीं हूं

मैं कुछ कह भी रहा हूं

उससे भी सुनना समझना सीखो।

अपने चेहरे को देखते समय

अपने चेहरे के भावों से, प्रतिक्रियाओं से

खुद को पहचानने की कोशिश करो,

पढ़ने की कोशिश करो

अपने व्यवहार, विचार और स्वयं आपको, 

बहुत कुछ बदल जायेगा।

यदि आइना जो मैं कह रहा हूँ

तो तुम्हारा सब कुछ बदल जायेगा

इतना ही नहीं तुम्हारा सौभाग्य बदल जायेगा

जब चेहरा देखते समय

तुम्हारा अंदाज बदल जायेगा

यदि आइना की आवाज़ तुम्हें सुनना आ जायेगा।

आइना क्या कह रहा है

ये भी समझ में आ जायेगा। 



ଏହି ବିଷୟବସ୍ତୁକୁ ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ କରନ୍ତୁ
ଲଗ୍ ଇନ୍

Similar hindi poem from Inspirational