STORYMIRROR

Star Helping Gamer Champions

Inspirational

4  

Star Helping Gamer Champions

Inspirational

कभी खुद से भी मिला कीजिये

कभी खुद से भी मिला कीजिये

1 min
631

न चादर बड़ी कीजिये,

न ख्वाहिशें दफन कीजिये,

चार दिन की ज़िन्दगी है,

बस चैन से बसर कीजिये…


न परेशान किसी को कीजिये,

न हैरान किसी को कीजिये,

कोई लाख गलत भी बोले,

बस मुस्कुरा कर छोड़ दीजिये…


न रूठा किसी से कीजिये,

न झूठा वादा किसी से कीजिये,

कुछ फुरसत के पल निकालिये,

कभी खुद से भी मिला कीजिये।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational