STORYMIRROR

Ishrat Jahan Amir Ali Khan

Inspirational

4  

Ishrat Jahan Amir Ali Khan

Inspirational

कभी कभी याद आ जाती है अपनो की

कभी कभी याद आ जाती है अपनो की

1 min
359

कभी कभी याद आ जाती है अपनो की

कभी कभी भूल जाने को दिल करता है। 


कभी खूब रोने को दिल करता है

कभी कभी रो कर टूट जाने को दिल करता है। 


कभी अपनी हंसी पर आता है गुस्सा मुझे 

कभी सारे जहां की हंसाने को दिल करता है मेरा


कभी छुपा लेती हूँ गम दिल के किसी कोने में।

कभी किसी को सब कुछ सुनाने का दिल करता है।


कभी रोते नहीं लाख दुःख आने पर भी।

और कभी यूँ ही आंसू बहाने को दिल करता है।


कभी अच्छा सा लगता है आज़ाद घूमना, लेकिन

कभी किसी को सिमट जाने को दिल करता है। 


कभी कभी सोचती हूँ नया हो कुछ जिंदगी में।

और कभी बस ऐसे ही जिये जाने को दिल करता है।


कभी कभी जिंदगी गम सी लगती है

कभी कभी पन्ने जिंदगी की पलट देने को जी चाहता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational