STORYMIRROR

Sumit Kaila

Drama

3  

Sumit Kaila

Drama

कभी जो बात हो उससे

कभी जो बात हो उससे

1 min
28K


कभी जो बात हो उससे

तो जाकर कह देना उसको,

सदा ही मुस्कुराये वो,

यही बस दुआ है मेरी ।


कभी मुलाकात हो उससे,

खिलते गुलाब देना उसे,

ज़िन्दगी हसीं तुम्हारी हो,

यही बस दुआ है मेरी ।


कभी रोती दिख जाए तो,

सीने लगा लेना उसे,

ये आँँसू बस मेरे हिस्से हो,

यही बस दुआ है मेरी ।


कभी मेरे बारे पूछे तो,

हूँ बेहतर मैं कह देना उसे,

फिक्र न मेरी उसको हो,

यही बस दुआ है मेरी ।


कभी जो याद करे मुझे,

“वो कौन” पूछ लेना उससे,

ज़िक्र न मेरा करे वो,

यही बस दुआ है मेरी ।


कभी मुझसे मिलना चाहे तो,

कहना पलकों को ढक कर उससे,

दिलों में शायद ज़िंदा हो,

यही बस...

कभी जो बात हो उससे...!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama