कभी हां कभी ना
कभी हां कभी ना
हां ं और ना से ही
जिंदगी चलती है।
और इसी को कहने से
हमारी जिंदगी बदलती है।
*******
कभी हां कभी ना
बोला करो ।
सबकी हां में हां
मत मिलाया करो।
******
जिसको हां बोलोगे
वो खुश हो जायेगा।
न बोलने पर वो,
आपको आंख दिखायेगा।
*******
दिल को लगे जो बात अच्छी
तो हां कर दिया करो।
दिल जिस बात को नापसंद करे
तो ना बोल दिया करो।
********
आपकी एक हां आपके
सौ दोस्त बनायेगी।
और आपकी एक ना
हजार दुश्मन बनाएगी।
******
हां या ना
सोच समझकर किया करो
अगर स्थिति समझ में
न आये तो चुप रहा करो।