STORYMIRROR

Dr pratap Mohan "bhartiya "

Romance

4  

Dr pratap Mohan "bhartiya "

Romance

तेरे जाने के बाद

तेरे जाने के बाद

1 min
8


आयेगी बहुत तेरी याद

तेरे जाने के बाद।

दिल करेगा फ़रियाद

तेरे जाने के बाद।

   ******

जब जाना था छोड़कर

तो आई ही क्यों थी।

जब साथ नहीं था निभाना

तो आई ही क्यों थी।

    ******

ये तेरी बेवफाई

हमें बहुत तड़पायेगी।

दिन तो कैसे भी कट जायेगा

रात नहीं गुजर पायेगी।

    ******

सच्चा प्यार करने वाले

दूसरे के लिये जान देते है।

खुद को तन्हा कर

दूसरे का जीवन गुलजार कर देते है।

    ******

मेरा दिल तेरी

अमानत है।

नही रहेगा दूसरा कोई

तेरे जाने के बाद।

  ******

नहीं भुला पाऊंगा

कभी तुम्हारी याद।

मरते दम तक

तुमको करता रहूंगा याद।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance