STORYMIRROR

Vaibhav Dubey

Abstract

4  

Vaibhav Dubey

Abstract

कौन सा पदचिन्ह है आपका

कौन सा पदचिन्ह है आपका

1 min
738

एक है पुण्य का एक है पाप का

कौन सा इनमें पदचिन्ह है आप का

रेत पर जो बने वो हवा में उड़े

गीली माटी के पदचिन्ह सबसे जुड़े

एक है चाप का एक परिमाप का

कौन सा इनमें पदचिन्ह है आप का


कोरे पन्नों में जब ढूंढते शब्द को

दोष कब तक भला दोगे प्रारब्ध को

कुछ करो है नहीं वक़्त सन्ताप का

कौन सा इनमें पदचिन्ह है आप का


लोभ का मोह का भोग का है असर

मार्ग में जो भटकते फिरे बेख़बर

कब हवा में घुलेगा ये तन भाप का

कौन सा इनमें पदचिन्ह है आप का


ज्ञान जीवन के सच का जिसे हो गया

लक्ष्य के पास उतना पथिक वो गया

एक वरदान का एक अभिशाप का

कौन सा इनमें पदचिन्ह है आप का


एक सिक्के के पहलू हैं सुख-दुख सदा

सुख के पल कम लगें दुख लगे आपदा

एक सन्तोष का एक सन्ताप का

कौन सा इनमें पदचिन्ह है आप का।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract