STORYMIRROR

Kundan Victorita

Abstract

3  

Kundan Victorita

Abstract

कौन है ?

कौन है ?

1 min
248

पापा, 

कलम की कहाँ

उतनी औकात,

जो आपकी

क्षमताएँ बताए।


कौन है आपके सिवा,

जो परिवार की सारी

जिम्मेदारियाँ अकेले उठाए।


कौन है आपके सिवा,

जो गिरने पर दुबारा

उठ के चलना सिखाए।


कौन है आपके सिवा, 

जो हर गम को छिपाए। 

कौन है आपके सिवा,

जो खुद का पेट काटकर

बच्चों का भविष्य बनाए। 


कौन है आपके सिवा,

जो सोचता है कि मेरे बच्चे

मुझसे भी आगे जाए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract