कौन है राज़दार?
कौन है राज़दार?
कौन है राज़दार?
कौन है राज़दार?
बताये ज़रा,
किसको, किससे, कब, प्यार हुआ था कहाँ?
कौन है राज़दार?
बताये ज़रा,
कौन, किसीसे, कब, बिछड़ा था यहाँ?
कौन है राज़दार?
बताये ज़रा,
किसने, कब, कितनी, सिसकियाँ ली दिल टूटने पर यहाँ?
कौन है राज़दार?
बताये ज़रा,
कौनसे पेड़, कौनसी नदी पे, किसकी मोहब्बत का साया मंडराता रहा?
कौन है राज़दार?
बताये ज़रा,
कौनसे रास्ते पर, कितनी मंजिल पर, कौन हारा था ?
कौन है राज़दार?
बताये ज़रा,
किसकी चाहत में, कौन दिन-रात आँसू बहा रहा था?
कौन है राज़दार?
बताये ज़रा,
किसीकी उम्मीद, किसीके लिए, कितनी बार टूटी है कहाँ ?
कौन है राज़दार?
बताये ज़रा,
कितने सारे वजूद, कितनी गहराइयों मे बह गए यहाँ ?
कौन है राज़दार?
बताये ज़रा,
किसकी कहानी, किसका किरदार, सच नहीं है यहॉं ?
कौन है राज़दार?
बताये ज़रा,
कितने आईनो में, कितने राज़दार छुपे है कहाँ ?
