STORYMIRROR

Umesh Shukla

Inspirational

4  

Umesh Shukla

Inspirational

कायम रखें उत्साह

कायम रखें उत्साह

1 min
343

जब मन को किसी प्रश्न का

कभी नहीं मिलता कोई हल

ऐसे में मन अधिकांश का

हो जाया करता है विकल

अत्यधिक सोच की दशा में

मन में उत्पन्न होता है तनाव

विकल्पहीनता पैदा करती

है मन में उलझन के भाव

जब किसी मुद्दे पर अटके

मानस के सभी तंतु, तार

ठंडा पानी पीकर कीजिए

स्व विवेक से पुनः विचार

कुछ क्षण में आपको मिल

जाएगी कोई न कोई राह

बशर्ते आप मन को संयत

करके कायम रखें उत्साह।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational