STORYMIRROR

Mauli Bali

Fantasy

3  

Mauli Bali

Fantasy

काश मैं मैं ना होती

काश मैं मैं ना होती

1 min
367

काश मैं मैं ना होती

काश मैं होती वो छोटा बच्चा

जो अभी भी है उम्र से कच्चा l

जिसे ना इस ज़माने की परवाह है,

और जिसे मिलती हर बात पर वाह-वाह ll


काश मैं मैं ना होती

काश मैं होती वो खुली हवा

उड़ती जहाँ मन चाहता सदा l

कभी धूल को इधर - उधर उड़ती,

तो कभी पतंगों को क्षितिज तक पहुंचाती ll


काश मैं मैं ना होती

काश मैं होती वो छोटी चिड़िया

जिसका जीवन है सबसे बढ़िया l

आसमान की ऊँचाइयों को छूना है उसका हुनर,

और वो है सबसे मासूम और सबसे निडर ll


काश मैं मैं ना होती,

काश मैं मैं ना होती ll


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy