STORYMIRROR

piya presents

Inspirational Others

4  

piya presents

Inspirational Others

जो खोजेगा वो पाएगा ....

जो खोजेगा वो पाएगा ....

1 min
398

जो खोजेगा वो पाएगा,

किंतु

खरा सोना एक सुनार ही परख पाएगा।

जो खोता खोजे ख़ज़ाना,

तो पाए खोटा सोना,

जो विद्वान खोजे ख़ज़ाना,

तो पाए खरा सोना।


चूंकि

अज्ञानी खोजे खूबसूरत,

वो सुरूप ही पाएगा,

जिसका नशा एक वक्त उपरांत उतर जायेगा।

ज्ञानी खोजे खूब सीरत,

वो सौजन्य ही पाएगा,

जिसका रंग वक्त के साथ-साथ और निखर आएगा।


जो जैसी कामना करेगा,

वो उसी दिशा में बढ़ता जाएगा,

जो जो खोजेगा वो वो ही पाएगा,

खोजी को कठिन परिश्रम के बाद

उसकी इच्छानुसार ही फल मिल पाएगा।


जो खोजेगा वो पाएगा,

किंतु

खरा सोना एक सुनार ही परख पाएगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational