STORYMIRROR

Krishna Sinha

Abstract

4  

Krishna Sinha

Abstract

जन्मदिवस

जन्मदिवस

1 min
243

जन्मदिवस पर तुम्हारे

ओ सखी क्या उपहार दें हम,

बीच हमारे दूरी बहुत है,

मिल भी तो ना सकते तुम्हे हम,

नहीं तो, संग तुम्हारे

इन चित्रों में,

कहीं ना कहीं तो होते ही हम,

केक कटवाते हम भी होते,

या बर्थडे सांग ही गा लेते हम,


जन्मदिवस पर आज तुम्हारे

ओ सखी क्या उपहार दें हम


फिर यूँ सोचा शब्दो क़ो पिरोकर,

एक सुन्दर शब्दहार बनाते हैं,

जो प्रेम हमारा तुम तक पंहुचा दे

ऐसा उपहार बनाते हैं


बस सोच यही कुछ

हमने देखो,

ये कविता तुम तक भेजी है,

भेजी है शुभेच्छा अपनी

आशाये सुन्दर भेजी है


जन्मदिवस मुबारक हो तुमको

शुभकामनाये तुमको भेजी है.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract