STORYMIRROR

Padma Verma

Inspirational

3  

Padma Verma

Inspirational

" जन्मदिन "

" जन्मदिन "

1 min
207

   जन्मदिन ही एक ऐसा

   शब्द है जो अमीर- गरीब 

   सबको ख़ुशी, उल्लास ,

   प्रेम, ममता से भर देता है।

   बच्चे, बूढ़े और जवान

   सभी बहुत प्रेम सहित

   लोगों के साथ मिलकर

   अपना जन्मदिन मनाते हैं।


    जीवन का सबसे बड़ा

    सच जन्मदिन होता है ,

    जिसे बदला या झुठलाया

    कभी नहीं जा सकता।


    जन्मदिन का दिवस सबके

    लिए ममता का प्रतीक है ,

    इस दिन अपनी जन्मदाता को

   सभी अवश्य ही प्रणाम करते हैं ।


    कुछ महान व्यक्तियों का 

    जन्मदिन पूरा देश मनाता है,

   जैसे शिक्षक दिवस डाॅ राधाकृष्णन

  जवाहरलाल नेहरू का बाल दिवस।

    

   दो अक्टूबर गांधी जयंती , 

    मदर टेरेसा का जन्मदिन

    शांति दिवस , सरदार पटेल 

    का जन्म दिन एकता दिवस।


    हमारे देश चलाने वाले नेता 

    फिल्मी अभिनेता - अभिनेत्री

    का जन्मदिन पूरा देश बड़ी 

    धूमधाम , उल्लास से मनाता है।


    और अपने भगवान जी , इन्हें 

    कैसे कोई भूल सकता है ,

    इनके जन्मदिन पर तो सारा

    देश नाच और झूम उठता है।


     इस आनन्दमय वातावरण के

     सृष्टिकर्ता एक नहीं अनेक हैं, 

    कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी,

    रामनवमी, हनुमान जयंती ।


    और प्रभु ईसा मसीह जो 

    पूरे संसार के मसीहा हैं ,

    उनके जन्मदिन को क्रिसमस 

    के रूप में मनाया जाता है।


    घर और स्कूल संस्थानों में

    साता क्लाॅज़ बनकर लोग 

    अपने बच्चों, विद्यार्थियों को

    उपहार और शुभकामनाऍं देते हैं।


    ये उपहार खुशियों का सौभाग्य

    लेकर आती हैं , जन्मदिन हमारे

    जीवन में राग, द्वेष मिटाकर 

    प्रेम, ममता का संचार करता है।


    तो उम्र के हर पड़ाव पर 

    जन्मदिन मनाऍं , खुशियाॅं 

    समेटे और बाॅंटे , जीवन को

    जिंदादिली से जीते जाऍं ।

  

    आप सभी को आपके 

    जन्मदिन के अवसर पर 

    ढेर सारी शुभकामनाऍं

    एवं हार्दिक बधाई ..

  

      


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational