STORYMIRROR

Gyan Priya

Inspirational

3  

Gyan Priya

Inspirational

जिंदगी तेरे लिए नयी सौगात है

जिंदगी तेरे लिए नयी सौगात है

1 min
320

जिंदगी तेरे लिए एक नयी सौगात है

मेंहदी लगे हाथों से एक नयी शुरूआत है

पंछियों की करलव के साथ

होता हर रोज एक नया सवेरा

रात के गहराते अंधियारों के साथ उतरता थकान तेरा

जिंदगी तेरे लिए एक नयी सौगात है

मेंहदी लगे हाथों से एक नयी शुरूआत है

तेरे चारों तरफ रिश्तों की

एक नयी चादर बिछी है

देखना तुझे है, परखना तुझे है

उस नयी चादर को संभालना तुझे है

जिंदगी तेरे लिए एक नयी सौगात है

मेंहदी लगे हाथों से एक नयी शुरूआत है

पुराने रिश्तों की नींव पर

खड़ी ये नये रिश्तों की दीवार है

रोज इसे और मजबूत बनाना

ये तुम्हारा ही प्रथम कार्य है

जिंदगी तेरे लिए एक नयी सौगात है

मेंहदी लगे हाथों से एक नयी शुरूआत है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational