STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Fantasy Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Fantasy Inspirational

जिंदगी के तराने

जिंदगी के तराने

1 min
284

ज़िंदगी के गीत गाता जा रहा हूँ जिंदगी चलता बढ़ता जा रहा हूं।।

जिंदगी कि इच्छा और परीक्षा जिंदगी कि परीक्षा में

उतरता पराक्रम परिणाम जिये जा रहा हूँ।।


जिंदगी तमश उजियार जिंदगी संघर्ष संग्राम जिंदगी के कुरुक्षेत्र में

सारथी नारायण का साथ जिंदगी में तरंग उमंग तराने गुन गुना रहा हूँ।।

जिंदगी कहीं गहराई शर्माई कही गम कि पहाड़ दर्द जख्म

जिंदगी के तरानों का तरन्नुम बनाये जा रहा हूँ ।।


जिंदगी के तूफानों में भी हँसी मुस्कान जिंदगी के तरानों का शान जिये जा रहा हूँ ।।

रिश्ते और नातों का प्यार तिरस्कार धोखा फरेब जिंदगी के तरानों में खास लिए जा रहा हूँ।। 

जहर आंसू का प्याला हाला नशे की मस्त जिंदगी जिये जा रहा हूँ

कहीं है भीड़ दुनियां में कहीं है तन्हाई विरह कि वेदना जिंदगी कि दौलत लिए जिये जा रहा हूँ।। 


कभी हालात का मारा कभी किस्मत का मारा कभी

रिश्तों का मारा जिंदगी के तरानों में गाए जा रहा हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy