STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Abstract

4  

Kawaljeet GILL

Abstract

जिंदगी कैसे गुज़ारे

जिंदगी कैसे गुज़ारे

1 min
209

गुज़ारनी तो पड़ेगी ही जिंदगी है ये जिंदगी

कैसे गुजारे तेरे बिन ये वक्त ही तय करेगा

तेरी यादों का कारवां हमारे संग होगा,

तन्हा नही होंगे दिल मे तू हर पल रहेगा,


आँसू गर आँखों मे होंगे तब भी हँस लेंगे हम,

तुझसे ना रोने का वादा तो कर लिया हमने,

 पर ये वादा हम ना निभा सकेंगे ये जानते थे तुम भी,

वादा गर टूट गया तो हमको माफ कर देना सनम,


लौट कर आने का वादा जो हमने तुमसे लिया,

तो मुस्कुरा कर तुम चल दिये कहते हुए 

कि बस गया और आया,

कहते हो कि मैं हूँ ना तुम परवाह ना करना,

कभी घबराना ना मेरे बिन मैं तेरे दिल में हूँ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract